गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

पूरा देश में इस बार 9 अगस्त को मनाया जायेगा रक्षा बंधन, रक्षाबंधन के त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में रंग बिरंगी राखियां मार्केट में बिकने शुरू होती है। अकबरपुर शहर कस्बा शहजादपुर में रक्षाबंधन को लेकर मार्केट में काफी चहल-पहल दिखाई दी। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बहनों को बेसब्री से अपने भाई के कलाई में राखी बांधने का इंतजार रहता है। शहर की गलियों में राखियों की दुकानों की चकाचौंध साफ देखी जा सकती है। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है. हालांकि इस बार राखियां महंगी जरूर हुई हैं, फिर भी लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह कम नहीं है। राखियों के दाम में 20 से 25 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गयी है। जिसका सीधा असर राखी की कीमतों पर पड़ा है।
15 से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध बाजार में इस बार 15 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है बच्चों के लिए कार्टून और लाइटिंग वाली राखियां, स्टोन से जड़ी ब्रेसलेट राखियां और रेशम धागे से बनी परंपरागत राखियां सभी को लुभा रही हैं। स्टोन राखियों की खास मांग बनी हुई है, जबकि म्यूजिकल राखियों ने भी बच्चों को आकर्षित किया है। ग्रामीण इलाकों व दूर-दराज के दुकानदारों ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। कई व्यापारी एक-दो महीने पहले ही ऑर्डर देकर स्टॉक मंगा लेते हैं, ताकि त्योहार के समय पर माल की किल्लत न हो।
9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार इस वर्ष शनिवार को मनाया जायेगा। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त नौ अगस्त को सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। भद्राकाल, जो अशुभ समय माना जाता है, आठ अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त की रात 1:52 बजे तक रहेगा। चूंकि रक्षाबंधन उदया तिथि यानी सूर्योदय की तिथि पर मनाया जाता है और भद्राकाल सुबह से पहले ही समाप्त हो जायेगा, इसलिए नौ अगस्त की सुबह राखी बांधना पूरी तरह शुभ होगा।

