थाना टीटी नगर पुलिस की तत्परता से 3 नाबालिग बालिकाएं कुछ ही घंटों में सकुशल दस्तयाब | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना टीटी नगर पुलिस की तत्परता से 3 नाबालिग बालिकाएं कुछ ही घंटों में सकुशल दस्तयाब | New India Times

दिनांक 03.08.25 को सूचकगण वंदना हीरे, आरती ब्राहाने व सुनीता कुंडे निवासी सुदामा नगर अबेंडकर नगर कमला भोपाल ने थाने पर सूचना दिया कि हमारी नाबालिग पुत्रीगण घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं। उनको आस पास रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली रही है। प्रकरण सदर की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उनके मार्गदर् में थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर के द्वारा बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया l

उक्त टीम के द्वारा बालिका के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई । गुम बालिकाओं में से एक बालिका के पास मोबाइल होने की जानकारी मिली। जिससे उक्त बालिका के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली गई। जो की भोपाल रेल्वे स्टेशन के पास की मिली। तो तत्काल की उक्त टीम के द्वारा मोबाइल लोकेशन के अनुसार गुम बालिकाओं की तलाश की और तीनो बालिकाओं को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने के पूर्व ही सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर,  सउनि सुनील तिवारी, सउनि कन्हैया लाल यादव, प्रआर ऋषि राय, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर कमलेश लाडे, आर. अविनाश भारती आर. कपिल कौशिक, आर. अरविन्द यादव, मआर कृतिका परमार तकनिकी सहायता आर पुष्पेन्द्र भदौरिया जोन 1 भोपाल की सराहनीय भूमिका रही ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article