भोपाल जिले को मिली 4 नई शव वाहन सुविधाएं, अब शासकीय अस्पतालों से मिलेगा नि:शुल्क परिवहन सेवा | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल जिले को मिली 4 नई शव वाहन सुविधाएं, अब शासकीय अस्पतालों से मिलेगा नि:शुल्क परिवहन सेवा | New India Times

भोपाल जिले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के लिए चार शव वाहनों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। बुधवार को विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ब्रजला सचान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव सहित अस्पताल एवं एंबुलेंस स्टाफ उपस्थित रहे।

ये शव वाहन राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय संस्थाओं में रोगी अथवा दुर्घटना पीड़ित के उपचार के दौरान मृत्यु उपरांत मृतक को उसके निवास स्थल या शमशान घाट तक नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। वाहन जिले की सीमा के अंदर संचालित किए जाएंगे। ये सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी।

भोपाल जिले में इस वाहन सुविधा की शुरुआत करते हुए विधायक श्री सबनानी ने कहा कि मध्य प्रदेश की संवेदनशील सरकार मरीजों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा ही रही है। साथ ही साथ मरीज की मृत्यु के उपरांत शवों को सम्मानपूर्वक उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article