त्योहारों से पहले यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 वाहनों के काटे चालान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस झांसी रोड की टीम ने पटेल नगर, सिटी सेंटर और आसपास के व्यस्ततम क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क और मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को निशाना बनाया गया। पुलिस टीम ने 15 चारपहिया और 22 दोपहिया वाहनों सहित कुल 37 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया।

त्योहारों से पहले यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 वाहनों के काटे चालान | New India Times

कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अजीत सिंह चौहान, यातायात थाना झांसी रोड के प्रभारी निरीक्षक धनंजय शर्मा, सूबेदार आयुष मिश्रा सहित यातायात पुलिस का बल शामिल रहा।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खरीदारी या अन्य कार्यों के लिए बाजार एवं व्यस्त क्षेत्रों में जाते समय अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। सड़क पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से बचें, ताकि आवागमन बाधित न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.