NSUI की शिकायत पर मान पैरामेडिकल कॉलेज की होगी जांच,रजिस्ट्रार ने दिए जांच के निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के युवाओं, छात्रों और पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार द्वारा की गई मान ( मेयो ) पैरामेडिकल कॉलेज भोपाल की शिकायत पर पैरामेडिकल काउंसलिंग के रजिस्ट्रार ने भोपाल कलेक्टर को पत्र जारी कर मान (मेयो) पैरामेडिकल कॉलेज, भोपाल” की जांच के निर्देश दिए हैं।

NSUI की शिकायत पर मान पैरामेडिकल कॉलेज की होगी जांच,रजिस्ट्रार ने दिए जांच के निर्देश | New India Times

रवि परमार ने अपनी शिकायत में कॉलेज द्वारा नियमों को ताक पर रखकर शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित करने, फर्जी फैकल्टी दिखाने, छात्रों से मनमानी फीस और अनैतिक फाइन वसूलने , तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार, मध्यप्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल ने प्रकरण को “सर्वोच्च प्राथमिकता” पर रखते हुए भोपाल कलेक्टर को जांच कराकर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि जांच उपरांत प्राप्त तथ्यों से पैरामेडिकल काउंसिल को अवगत कराना अनिवार्य होगा, जिससे दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्यवाही की जा सके।

NSUI की शिकायत पर मान पैरामेडिकल कॉलेज की होगी जांच,रजिस्ट्रार ने दिए जांच के निर्देश | New India Times

NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि “छात्रों के भविष्य और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पैरामेडिकल शिक्षा में पनप रही अव्यवस्था, फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए NSUI प्रतिबद्ध है।

अक्षय तोमर ने कहा कि हमें पुरा विश्वास हैं कि अगर निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण जांच होगी तो मान पैरामेडिकल कॉलेज की अनियमितताएं उजागर होगी और फर्जी पैरामेडिकल कालेज पर सख्त कार्यवाही से पूरे प्रदेश में फर्जी कालेजों पर अंकुश लगा सकेंगे उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लीपापोती या दोषियों को संरक्षण देने का प्रयास किया गया, तो NSUI उग्र प्रदर्शन करेगी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article