चुनार में ‘इवर वाइट रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार में ‘इवर वाइट रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन | New India Times

नगर के चुनार स्थित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के समीप ‘इवर वाइट रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक आशुतोष राणा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट की सुविधाओं और साज-सज्जा की सराहना की तथा इसे क्षेत्र के लिए एक नई सौगात बताया।

चुनार में ‘इवर वाइट रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन | New India Times

उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ‘इवर वाइट रेस्टोरेंट’ की पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उम्मीद जताई गई कि यह प्रतिष्ठान अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के जरिए जल्द ही क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article