अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन के महान क्रांतिकारी और भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव का0चारू मजूमदार की 53 वीं शहादत दिवस पर आज इलाहाबाद कार्यालय में संकल्प सभा की गई जिसमें माले कार्यकर्ताओं ने अपने महान नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. रामजी राय ने कहा कि 28 जुलाई हमारी पार्टी के पुनर्गठन का दिन भी है ,जो 1970 के दशक के शुरुआती झटकों के बाद सम्भव हुआ। इस मौके पर हम तीनों महासचिवों- का0 चारू मजूमदार, का0जौहर और का0विनोद मिश्र को याद करते हैं जिन्होंने भीषण राज्य दमन और प्रतिकूल परिस्थितियों में चुनौतियों से भरे दौर में हमारी प्रिय पार्टी का निर्माण किया और उसका नेतृत्व किया। हम उनके अधूरे क्रांतिकारी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अपने को समर्पित करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश एक खतरनाक दौर का सामना कर रहा है। हमारे संविधान और लोकतंत्र पर चौतरफा हमला है। बिहार में बोटबंदी का एक अभूतपूर्व हमला चल रहा है, जो लाखों लोगों से मताधिकार छीन लेने की साजिश है। भाजपा शासित राज्यों में मुस्लिम और बंगला भाषी लोगों को खदेड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी का बुल्डोजर अल्पसंख्यकों, दलितों और समाज के कमजोर तबकों के ऊपर चल रहा है।
ऐसी स्थिति में हमें देश को बचाने और अपने महान क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने के लिए जान की बाजी लगाकर संघर्ष करना होगा। संचालन भाकपा माले जिला प्रभारी सुनील मौर्य ने किया।संकल्प सभा को राज्य कमेटी सदस्य सह ऐक्टू प्रदेश सचिव कॉ. अनिल वर्मा, भानु, एड. माता प्रसाद पाल, शिवानी, सोनाली, साक्षी, सुमित, शशांक, विवेक, सोनू, आर्यन, सुजीत, अवनीश, निखिल, प्रदीप आदि संबोधित किए व शामिल रहे।

