सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

थाना कैसरबाग क्षेत्र के फूल बाग शंकर पूरी कॉलोनी में खुले में ट्रांसफार्मर रखने की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई ये हादसा उस वक्त पेश आया जब सुबह कुछ बच्चे मैच खेल रहे थे उसी दौरान गेंद जिस जगह ट्रांसफार्मर रखा हुआ था उसके अंदर चली गई जिसका गेट खुला हुआ था तभी बच्चा करंट की चपेट में आ गया था जैसे ही परिवार के लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया। बच्चे के पिता फरीद जो कि दुबई में नौकरी करते हैं मृतक के घर वालों ने बच्चे का पीएम कराने से किया इनकार।
परिवार वालों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास महरोत्रा मौक़े पर एसीपी रत्नेश सिंह, व कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद कामरान बैग भी मौजूद लखनऊ बिजली विभाग की बर्दाश्त न की जा सकने वाली लापरवाही, कैसरबाग और अमीनाबाद क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग में अधिकारी से लेकर कर्मचारी कमाई में लिप्त, राजधानी से प्रदेश भर में घटनाओं और हादसों का सिलसिला जारी क्रिकेट का बॉल उठाने गया एक सात साल का बच्चा ट्रांसफार्मर से चिपक गया, मौके पर ही हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल आज लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र के शंकार पुरी कॉलोनी फूलबाग में खुले ट्रांसफार्मर में चिपकने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों और क्षेत्र वासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप जरूर लगाया है। पर अफसोस यह है कि गलती महसूस करने से मासूम की जान वापस नहीं लौट पाएगी, पर सुधारने से कोई और हादसा तो ना हो सके, इसपर तो ध्यान दे दें क्या बिजली विभाग अपनी लापरवाही, गलतियां और गड़बड़ियां सुधरेगा, मंत्री जी ने प्रदेश वासियों के सामने अपने आपको ईमानदार और लोक सेवा के तौर पर दिखाया, पर ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे, ऐसा क्यों क्या मंत्री जी के खोखले दावों से हादसे में शिकार हो रहे बच्चों और लोगों को पुनः जीवन प्राप्त हो सकता है सुधार के बजाए वसूली और कमाई पर ज़ोर

