खकनार पुलिस को बड़ी कामयाबी: एक साल पुराने चार चोरी के मामलों में मास्टरमाइंड गोरेलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार नकद व मोटरसाइकिल बरामद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खकनार पुलिस को बड़ी कामयाबी: एक साल पुराने चार चोरी के मामलों में मास्टरमाइंड गोरेलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार नकद व मोटरसाइकिल बरामद | New India Times

खकनार पुलिस को 1 वर्ष पुराने चोरी के चार प्रकरणों में मास्टर माइंड आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।

संक्षिप्त विवरण: थाना खकनार क्षेत्र में दिनांक 08/02/2024 को ग्राम तुकईथड सोसायटी के सामने से दो व्यक्तियों द्वारा 96000/-रुपये से भरा बेग चुरा कर ले गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 96/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 06/03/2024 को ग्राम जामनिया से एक मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 180/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 15/03/2024 को ग्राम तुकईथड से दो व्यक्तियों द्वारा कपडे का बेग चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।

दिनांक 13/04/2024 को ग्राम डोईफोडिया में व्यापारी के दुकान से 200000/-रुपये से भरा बेग चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। उक्त प्रकरणों में सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त की गई सीसीटीव्ही फुटेज में ग्राम तुकईथड के चोरी तथा ग्राम डोईफोडिया की चोरी में एक ही मोटर सायकल का उपयोग किया गया तथा उक्त मोटर सायकल को ग्राम धाबा के जंगल में लावारिस छोड़ दिया।

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं आरक्षक मंगल पालवी द्वारा उक्त चारों अपराधों के संबंध में टेक्निकल रिकार्ड एवं मुखबिरों से जानकारी प्राप्त करते रहे। उक्त घटना के संबंध में दिनांक 25/07/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त हुई की संदेही गोरेलाल पिता छगन, रोहिल पिता नाना दोनों निवासी जामनिया के उत्कृष्ट स्कूल के सामने कही जाने के लिये खडे है। सूचना पर टीम रवाना कर संदेही को पुछताछ हेतु लेकर आये।

संदेही गोरेलाल से पुछताछ करने पर बताया दिनांक 08/02/2024 को स्वयं के मोटर सायकल से शेरू निवासी जामनिया के साथ मिलकर ग्राम तुकईथड 96000/-रुपये से भरा बेग चोरी किया। दिनांक 06/03/2024 को ग्राम जामनिया से एक मोटर सायकल चोरी कर दिनांक 15/03/2024 चोरी की मोटर सायकल से शेरू व रोहिल के साथ ग्राम तुकईथड बाजार से कपड़ों का बेग चोरी किया तथा दिनांक 13/04/2024 को ग्राम डोईफोडिया में व्यापारी के दुकान से रोहिल पिता नाना, विकाश पिता नारसिंह व शेरू को साथ मिलकर रूपये से भरा बेग चोरी कर ग्राम धाबा के जंगल में पैसों का बटवारा का चोरी की मोटर सायकल वही जंगल में छोड़ना बताया।

आरोपी गोरेलाल व रोहिल द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में दोनो आरोपियो को प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पुछताछ करते आरोपी गोरेलाल के घर से चोरी किये रूपयो में से 15000/-रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व रोहिल के घर से चोरी किये हुये रूपयो में से 20000/-रुपये जप्त किया गया। बाद दिनांक 27/07/2025 को आरोपी विकास पिता नारसिंह निवासी जामनिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से अपराधो के संबंध में पुछताछ की जा रही है व अन्य आरोपी कि तलाश जारी है।

आरोपियों से ज़प्त मश्रुका:

मोटर सायकल कीमती 30000/-रुपये, नगदी 45000/-रुपये ज़प्त किये गये।

नाम गिरफ्तार आरोपीगण-

1. गोरेलाल पिता छगन उम्र 26 साल निवासी जामनिया

2. रोहिल पिता नाना उम्र 24 साल निवासी जामनिया

3. विकास पिता नहारसिंह उम्र 20 साल निवासी जामनिया

महत्वपूर्ण भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, उनि बी.एल. मंडलोई, सउनि तारक अली, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी, सतीश सुर्यवंशी, राजकुमार वर्मा आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र देवल्ये, खुमसिंह नार्वे, सुनिल धुर्वे, सबल देवड़ा, रूपेश शर्मा विक्रम पालवी तथा सायबर सेल से दुर्गेश पटेल, ललित चौहान, सत्यपाल बोपचे की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article