रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष आलोक अकेला के झाबुआ आगमन पर रविवार 27 जुलाई 2025 को स्थानीय दादाजी होटल में रिमझिम फुहारों के चलते भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम श्रमजीवी पत्रकार संघ झाबुआ इकाई की ओर से झबुआ तहसील इकाई द्वारा आयोजित किया गया। यहां जिलेभर के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय अध्यक्ष आलोक अकेला उपस्थित रहे।

मंच पर संभागीय महासचिव डॉ. पंकज विरमाल, संभागीय सचिव एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता ऋषिकांत श्रीवास्तव, संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, जिला अध्यक्ष हरीश यादव, जिला महासचिव दीपक निमजा, समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश यादव ने कार्यक्रम का सफल संचालन झाबुआ तहसील अध्यक्ष मुजम्मिल खान ने किया। आभार प्रदर्शन संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया द्वारा किया गया।

पत्रकारों के हितों की बात करते हुए अपने उद्बोधन में संभागीय अध्यक्ष आलोक अकेला ने पत्रकारों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा झाबुआ के सभी पत्रकारों के साथ संगठन पूरी मजबूती से खड़ा है, जरूरत पड़ने पर आधी रात को भी सहायता के लिए तैयार हूं उन्होंने पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया।
संगठन की मजबूती और कानूनी सहायता की घोषणा:
संभागीय महा सचिव डॉ. पंकज विरमाल ने श्रमजीवी पत्रकार संघ को प्रदेश की सबसे पुरानी और भरोसेमंद ट्रेड यूनियन बताते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने संगठन में आने वाली चुनौतियों से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। संभागीय सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिकांत श्रीवास्तव ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि “संगठन से जुड़े किसी भी पत्रकार को यदि कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी, तो वे उसका केस निःशुल्क लड़ेंगे। उनकी इस घोषणा पर उपस्थित पत्रकारों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।
पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन संवाद:
कार्यक्रम के दौरान आलोक अकेला ने प्रत्येक जिला पदाधिकारी और सदस्य से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए सुझाव दिए। इस संवाद से संगठन के अंदर संवाद और समन्वय की एक नई परंपरा का संचार हुआ।
उल्लेखनीय उपस्थिति:
इस अवसर पर झाबुआ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ पत्रकार एवं पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं : राहुल सेंगर, संजय उपाध्याय, सोहन परमार, रहीम शेरनी, संदीप खत्री, यश परिहार, सलीम हुसैन, प्रकाश प्रजापति, मुकेश सोलंकी, फारूक शेरानी, कांतिलाल परमार, हेमेंद्र गिरी, अजय नागर, धीरज वाघेला, यश पडियार, जितेंद्र नागर, प्रवीण सोलंकी, प्रकाश प्रताप सिंह, जियाउलहक कादरी, ओम प्रकाश सोलंकी, हेमेंद्र गोस्वामी समेत अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।
सौहार्द्रपूर्ण समापन कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी पत्रकारों ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सहभागिता करते हुए संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।

