उदय सामाजिक विकास संस्था ने नशे से दुरी है ज़रुरी कार्यक्रम का किया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उदय सामाजिक विकास संस्था ने नशे से दुरी है ज़रुरी कार्यक्रम का किया आयोजन | New India Times

थान्दला उदय सामाजिक विकास संस्था बड़ी धामनी द्वारा 15 दिवसीय नशा मुक्त अभियान को लेकर सत्र आयोजन ग्राम बड़ी धामनी संत जोसफ हाई स्कूल में लगभग 450 बच्चों को प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुकांति की अध्यक्षता में, उदय संस्था बड़ी धामनी के स्टॉफ एवं प्रोग्राम समन्वयक खालेदा सैय्यद के द्वारा स्कूल सत्र के आयोजन मे सभी बच्चों को पाक्सो एक्ट क़ानून लैंगिक अपराध से बच्चों का सरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत लैंगिक उत्पीड़न एवं क़ानून की धाराओं एवं सुरक्षा एवं 15 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

उदय सामाजिक विकास संस्था ने नशे से दुरी है ज़रुरी कार्यक्रम का किया आयोजन | New India Times

साथ ही बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर स्कूल के बच्चों को शपथ दिलवाई गई पुलिस विभाग के साथ इंटरफेस मीटिंग के आयोजन मे ग्राम रक्षा समिति एवं स्टॉफ के कुल 9 सदस्यों के द्वारा थांदला मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीरज नामदेव के साथ भेट कर समन्वयक खालेदा सैय्यद के द्वारा उदय संस्था का परिचय, कार्य, सृजन रिपोर्ट, नशा मुक्ति अभियान एवं ग्राम रक्षा समिति से सदस्यों को जोड़कर उनके ID कार्ड बनवाने के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गई।

उदय सामाजिक विकास संस्था ने नशे से दुरी है ज़रुरी कार्यक्रम का किया आयोजन | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जो भी आवेदन कर रहे हैं, वह सदस्य भी पुलिस विभाग के साथ समय समय पर सहयोग करे। थाना प्रभारी अशोक कनेश के साथ भेट कर खालेदा सैय्यद के द्वारा संस्था का परिचय एवं कार्य, जेंडर बेस्ड वायलेंस प्रोजेक्ट, सृजन के बारे में जानकारी साझा की गई। संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के साथ आपसी संवाद किया एवं हमेशा मिलकर कार्य करने एवं सामाजिक रूढ़िवाद परंपराओं को लेकर चर्चा की गई. वहीं संस्था व ग्राम रक्षा समिती के सदस्यों के सहयोग से ID कार्ड बनाने हेतु तीन गांवों के 50 फॉर्म जमा किये गये।

उदय सामाजिक विकास संस्था ने नशे से दुरी है ज़रुरी कार्यक्रम का किया आयोजन | New India Times

जिला झाबुआ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सर के साथ भेट की गई, समन्वयक खालेदा सैय्यद द्वारा उदय संस्था के कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया। ज़िम्मेदार मर्दानगी एवं सृजन की सरहना की गई एवं द्वारा समय समय पर गतिविधियों एवं कार्यक्रम मे भागीदारी करने का आश्वासन दिया गया।

उदय सामाजिक विकास संस्था ने नशे से दुरी है ज़रुरी कार्यक्रम का किया आयोजन | New India Times

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी जयदेव मणिक के साथ भेट कर उन्हें भी संस्था गत की जा रही गतिविधियों के बारे समयनुसार  भागीदारी करने एवं जनससवाद कार्यक्रम के लिये चर्चा की गई, 2 दिन पहले सुचना मिलने पर गतिविधियों मे शामिल होने का आश्वासन दिया। लगातार 15 दिनों तक चलेगा अभियान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.