भागलपुर में ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का डीएम ने किया उद्घाटन | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर में ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का डीएम ने किया उद्घाटन | New India Times

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), भागलपुर के परिसर में आयोजित ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

भागलपुर में ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का डीएम ने किया उद्घाटन | New India Times

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में युवाओं द्वारा प्रदर्शित तकनीक काफी आकर्षक है।

भागलपुर में ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का डीएम ने किया उद्घाटन | New India Times

उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन को आसान बनाने के लिए जो भी संभव हो, हमें वह करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि यहां बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न तकनीकें एक बड़ी उपलब्धि साबित होंगी। नई तकनीक नई पीढ़ी को नई दिशा देगी।

उन्होंने आगे कहा कि यहां आए युवाओं में नवाचार करने का काफी उत्साह है और देश के कोने-कोने से आए युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत करने का माहौल दिख रहा है। यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी के लिए काफी लाभदायक और उपयोगी सिद्ध होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.