जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण | New India Times

शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रति मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने एवं उनका त्वरित निराकरण करने हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में मंगलवार 22/7/2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं त्वरित निदान करते हुए आज़ाद नगर आवेदक निवासी मोहम्मद आमीन को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मौके पर ही ट्राइसाइकिल प्रदाय की गई।

विदित है कि, शासन द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए जिले में दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र संचालित है। जहां दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी जाती है। जिला प्रशासन का उद्देश्य यह है कि, जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाये ताकि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सके। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदिका सिपानी अमोदे की समस्याओं को सुना तथा विभाग के माध्यम से आवेदिका को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.