मुख्यमंत्री जी ट्रैफिक सिग्नल लाइट मथुरा में कब चालू होगी? सात करोड़ खर्च होने के बाद भी तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू नहीं हुई: संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री जी ट्रैफिक सिग्नल लाइट मथुरा में कब चालू होगी? सात करोड़ खर्च होने के बाद भी तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू नहीं हुई: संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित | New India Times

मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रदेश के   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया है मथुरा महानगर में तीन वर्ष पूर्व ट्रैफिक सिग्नल लाइट 7 करोड़ रुपए की लागत से लगाये गयी थी 3 वर्ष निकल जाने के बाद भी आज तक पूरी तरह से ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू नहीं हुई जबकि इन लाइटों के साथ में लगे कैमरे लगातार वाहनों के चालान कर रहे हैं।

जब भी मथुरा जिला प्रशासन से सवाल पूछे जाते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट कब चालू होगी उनके पास आज तक इस चीज का कोई जवाब नहीं है कि करोड़ों रुपए की लागत से लगाई गई लाइट क्यों बंद है और क्यों चालू नहीं हुई। मुख्यमंत्री जी आप ही बताएं करोड़ों रुपए की  लागत से ट्रैफिक सिग्नल लाइट कब चालू होगी और इतने दिनों से क्यों है बंद किसकी वजह से बंद है क्या कार्रवाई आप कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.