जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

हत्या सहित अन्य जघन्य अपराधों का पूर्व आरोपी ट्रेन में चोरी करते धराया। जीआरपी भोपाल ने किया गिरफ्तार, लगभग डेढ़ लाख रूपये का मशरूका किया बरामद, छह घंटे के अन्दर सीसीटीव्ही से चिन्हित कर पकड़ाया आरोपी। हत्या सहित अन्य जघन्य अपराधों में आरोपी की पूर्व में रही है आपराधिक प्रष्ठभूमी, एक लाख छप्पन हजार रूपये के सोने की अंगूठी एवं दो मोबाइल व नगदी कीमती घड़ी बरामद, नशे का आदी होकर आरोपी करने लगा ट्रेन में चोरी। जीआरपी भोपाल ने नशामुक्ती अभियान के अंतर्गत भविष्य में नशा छोड़ने की दिलाई आरोपी को शपथ।
कार्य का विवरण: रेल इकाई भोपाल में पंजीबद्ध सनसनीखेज चोरी के मामले में श्रीमान राहुल कुमार लोढा पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्रीमती नीतू डाबर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल एवं रामस्नेही चौहान उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी निरी. जहीर खान के कुशल नेतृत्व मे टीम गठित कर थाना जीआरपी भोपाल के अप.क्र.अप.क्र 815/25 धारा 305 सी बीएनएस में मामले का खुलासा किया गया है।
दिनांक 18-06-2025 को फरियादी अमन अग्रवाल निवासी बुरहानपुरजो अपनी पत्नि के साथ ट्रेन 20918 पुरी हमसफ़र एक्सप्रेस से कोच बी/5 मेंनागपुर से इंदोर की यात्रा कर रहा था दौराने यात्रा रेलवे स्टेशन भोपाल से निकलने पर फरियादी की पत्नि ने देखा कि उसका लेडीज पर्स नहीं है कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया, लेडीज पर्स के अंदर सोने की एक अंगूठी, एक घड़ी टोमी हिल्फिंगर कंपनी की एक मोबाइलआई फ़ोन 11, एक मोबाईल वन प्लस, नगदी 10,000 रूपये का मशरुका था जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने जीआरपी थाना इंदौर में की , घटना स्थल थाना जीआरपी भोपाल को होने से असल कायमी व अग्रिम विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना आरोपी की पतारसी करते घटना स्थल रेलवे स्टेशन भोपाल के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये। घटना दिनांक को उपरोक्त ट्रेन में कोच बी/5 से एक संदिग्ध व्यक्ति उतरता दिखा जिसके मूव्हमेंट पर लगातार सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से नजर रखते हुए उपरोक्त संदही की पतारसी टीम द्वारा छह घंटे के अन्दर दिनांक 19/07/2025 को सी सी टी व्ही के आधार पर आये हुलिया का प्रचार प्रसार कर मुखबिर सुचना पर संदेही से मिलान करता हुलिया बदमाश रिजवान गोल्डन निवासी टीला जमालपुरा का होना ज्ञात हुआ जिसे टीम द्वारा पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।
संदेही से अपराध के संबंध में सघन पूछताछ की गई जिसके द्वार जुर्म स्वीकार किया गया एवं आरोपी रिजवान उर्फ़ गोल्डन पिता मक़सूद उर्फ़ मसूद हुसैन निवासी टीला जमालपुर भोपाल से प्रकरण मे चोरी किया मशरुका कीमती एक लाख छप्पन हजार का बरामद किया गया है। आरोपी की पूर्व में हत्या सहित अन्य जघन्य अपराधो की आपराधिक प्रष्ठभूमी पायी गई है आरोपी नशे का आदी होकर ट्रेन मेंचोरी करने लगा था जिसे नशामुक्ती अभियान के अंतर्गत भविष्य में नशा छोड़ने के लिए जीआरपी भोपाल द्वारा शपथ दिलाई जाकर न्यायालय पेश किया गया।
तरीका वारदातः- सोती हुए महिला यात्री का लेडीज पर्स चोरी करना।
अपराध पतारसीः- सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से चिन्हित कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।
आरोपी का नामः- रिजवान उर्फ़ गोल्डन पिता मक़सूद उर्फ़ मसूद हुसैन निवासी टीला जमालपुर भोपाल
अपराधिक रिकार्ड:-
क्र.
अपराध एवं धारा थाना
1. अप.क्र.166/15 धारा 302,34 भादवि टीला जमालपुर
2. अप.क्र.119/13 धारा 394 भादवि
3. अप.क्र.192/14 धारा 327 भादवि
4. अप.क्र.131/14 धारा 341,327, भादवि
5. अप.क्र.229/14 धारा 327,294 भादवि
6. अप.क्र.13/18 धारा 307,324,294 34 भादवि
7. अप.क्र.173/17 धारा 427,294,506 भादवि
8. अप.क्र.119/13 धारा 394 भादवि
9. अप.क्र.862/16 धारा 341,307,294 भादवि
थाना हनुमान गंज
10. अप.क्र.742/17 धारा 354,341,506,34 भादवि
11. अप.क्र.791/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट
थाना जीआरपी भोपाल
12. अप.क्र.41/24 धारा 379 भादवि
13. अप.क्र.815/25 धारा 305 (सी)बी एन एस
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक जहीर खान प्र.आर.285 राजेश शर्मा, 112 अनिल सिंह, 142 संजय धाकड, 287 मक़सूद खान, आर.698 सचिन जाट, आर.602 बृजेश विश्वकर्मा थाना जीआरपी भोपाल की सराहनीय भूमिका रही।

