मंदिर में चोरी करने देने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मंदिर में चोरी करने देने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के नागदेव मंदिर से 14 जुलाई को आरोपी राहुल द्वारा मोटरसाइकिल से आकर श्रद्धालुओं की भीड़ को देख रहा था जैसे ही भीड़ कम हुई आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घटना का लाइव सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था और भगवान के घर चोरी पर स्थानीय लोगों में जन आक्रोश का माहौल देखने को मिला। मामले पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल पंद्रे निवासी पिपरिया का बताया जा रहा है जिसके खिलाफ पुलिस ने अपराध 125/25 धारा 305,(डी) बीएनएस
के तहत मामले को दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल पहुंचा दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तरुण मरकाम एएसआई लखन सरेआम प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सरेआम सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सहायता से कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article