पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे एवं जिला अकादमिक समन्वयक रमेश निगवाल द्वारा विकासखंड तिरला की विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। तिरला ब्लॉक के खण्ड स्त्रोत समन्वयक मुकेश कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीसी धार ने बालक माध्यमिक विद्यालय तिरला में संचालित एफ एल एन कक्षाओं का अवलोकन किया एवं शिक्षिका द्वारा कराई जा रही गतिविधियों पर तथा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रदाय किए गए दो इंटरएक्टिव पैनल का उपयोग छात्र के पढ़ाई में टीचिंग एड का नियमित उपयोग किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधे लगाए जाने तथा मध्याह्न भोजन मेनू अनुसार एवं स्वादिष्ट बनाए जाने के निर्देश दिए। माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया का निरीक्षण किया गया। यहां स्टाफ द्वारा छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की साथ ही एकीकृत हाइ स्कूल बोधवाड़ा का निरीक्षण किया एवं एफ एल एन गतिविधियां एवं पौधारोपण की जानकारी ली। शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। शिक्षक योगेन्द्र पांडेय, मुकेश पटेल एवं बीआरसी मुकेश सक्सेना साथ में उपस्थित रहे।
