शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
5 अक्टूबर को कैंपियरगंज में कृभको द्वारा समिति अंगीकृत कार्यक्रम का आयोजन बी-पैक्स नवापार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, विशिष्ट अतिथि समिति उपाध्यक्ष सोमई सिंह, एनवायरनमेंट एक्शन ग्रुप के कॉर्डिनेटर गोरखपुर राम सूरत, समिति सचिव अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बादशाहपुर लालू यादव एवं कृभको प्रतिनिधि रवि प्रकाश यादव उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
एनवायरनमेंट एक्शन ग्रुप के कॉर्डिनेटर राम सूरत ने किसानों को आगामी फसल के लिए अच्छे बीज का चयन एवं संतुलित उर्वरक के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। वहीं, कृभको प्रतिनिधि रवि प्रकाश यादव ने कृभको के उत्पादों की जानकारी देते हुए तरल जैव उर्वरक, प्राकृतिक पोटाश, राइजो सुपर, एफओएम एवं कृभको कंपोस्ट तथा जिंक के उपयोग की सलाह दी।
इस अवसर पर कृभको द्वारा समिति को अंगीकृत करते हुए नि:शुल्क एक मेज, एक रिवॉल्विंग कुर्सी एवं चार विजिटर कुर्सियां प्रदान की गईं। इसके लिए समिति सचिव ने कृभको के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में 50 से अधिक किसान उपस्थित रहे, जिन्हें नि:शुल्क तरल जैव उर्वरक वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कृभको प्रतिनिधि ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

