मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
OCF स्टेट, शाहजहांपुर में श्री श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति-2026 द्वारा 59वें रामलीला मंचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
समिति के अनुसार इस वर्ष का कार्यक्रम 9 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन श्रीरामलीला का मंचन शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा।
मुख्य कार्यक्रम
- 21 अक्टूबर: रावण दहन, शाम 7:00 बजे
- 22 अक्टूबर: रामराज्याभिषेक, शाम 6:30 बजे
- 22 अक्टूबर: समापन समारोह, रात्रि 8:00 बजे
- 30 अक्टूबर: कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, रात्रि 9:00 बजे
किसके हाथ में है कमान
इस भव्य आयोजन के लिए मुख्य समिति घोषित की गई है। मुख्य संरक्षक श्रीकांत एस. डोईफोडे (मुख्य महाप्रबंधक), संरक्षक एम. सिवसंकर, अध्यक्ष एस.एस. मीणा, महासचिव ऋषि बाबू, सचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कंचन सहित 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
सलाह के लिए परामर्श समिति में राम बाबू टाना, विमलेश तिवारी, मो. नसीम, शारिक अली समेत 16 लोगों को शामिल किया गया है।
13 उप-समितियों का गठन
आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 13 उप-समितियों का गठन किया गया है। संरक्षा की जिम्मेदारी प्रकाश प्रभाकर (DGM), सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी हितेश अग्रवाल (DGM), मंचन की जिम्मेदारी कु. अनु सक्सेना (AGM), सुरक्षा की जिम्मेदारी टी. कर्नल दिनेश सिंह, चिकित्सा की जिम्मेदारी डॉ. एम. गुजराल (CMO), सूचना एवं प्रसारण की जिम्मेदारी हिम्मत लाल कुमावत (DGM), पुतला एवं आतिशबाजी की जिम्मेदारी दिव्यानंद पाण्डेय (DGM), विद्युत एवं स्वागत की जिम्मेदारी दीपक (DGM) तथा निमंत्रण की जिम्मेदारी आनंद शंकर (IRM) को दी गई है।
समिति ने OCF के सभी कर्मचारियों एवं नगरवासियों से रामलीला को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

