विठ्ठल दर्शन से हजारों लोग करेंगे मानवता का प्रचार प्रसार: गिरीश महाजन को मिले शासकीय पूजा का सम्मान | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के पूरोगामी संतों के आराध्य लोकदेवता श्री विठ्ठल के दर्शन और मानवतावादी मूल्यों के अनुभूति लिए करोड़ों मराठी लोग अषाढ़ी एकादशी के दिन पंढरपुर में आते हैं। मंत्री गिरीश महाजन ने पंढरपुर में वारकरीयों (विठ्ठल भक्त सम्प्रदाय) के बीच भगवान की सेवा में बिताए कुछ दिनों के अनुभव से गदगद हो कर अपने निर्वाचन क्षेत्र जामनेर से लगभग 5 हजार लोगों को श्री दर्शन का पुण्य कर्म साकार किया। मुस्लिम भाइयों ने जामनेर से पंढरपुर रवाना हो रहे वारकरियों पर फूल बरसाए। भुसावल से विशेष ट्रेन में बैठकर पंढरपुर पहुंचे वारकरियों ने श्री विठ्ठल के दर्शन किए।

विठ्ठल दर्शन से हजारों लोग करेंगे मानवता का प्रचार प्रसार: गिरीश महाजन को मिले शासकीय पूजा का सम्मान | New India Times

गिरीश महाजन ने कहा कि हमने संकल्प किया है कि हर साल जामनेर ब्लॉक के दस हजार लोगों को पंढरपुर की वारी करवाई जाएगी। अगला जत्था 25 जुलाई को रवाना होगा। श्री विठ्ठल को महाराष्ट्र की कृषि संस्कृति में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भगवान विष्णु के अवतार माने गए श्री विठ्ठल धर्म निरपेक्ष सहिष्णुता, समता, न्याय, स्वतंत्रता के पुरोधा है। अषाढ़ी के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों भगवान पांडुरंग की शासकीय महापूजा की जाती है। गिरीश महाजन के श्रद्धाभाव के कारण श्री पांडुरंग से रूबरू हो सके भक्तों की अंतरात्मा ने प्रभु से यक़ीनन यह इल्तिज़ा की होगी कि मंत्री गिरीश महाजन को बतौर मुख्यमंत्री भगवान की शासकीय महापूजा करने का आशीर्वाद प्रदान करे। गिरीश महाजन लगातार सात बार चुने गए विधायक हैं और महाराष्ट्र बीजेपी में सबसे सीनियर नेता हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article