सीहोर जिले के अमरगढ़ वॉटरफॉल आए सैलानियों की टूरिस्ट बस पर की गई चालानी कार्रवाई | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, सीहोर /भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल से सीहोर जिले के बुधनी के अमरगढ़ वॉटरफॉल आए सैलानियों की टूरिस्ट बस पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही भोपाल से ही आए युवाओं की पांच मोटर बाइक शाहगंज पुलिस द्वारा जप्त कर चालानी कार्रवाई की गई।

सीहोर जिले के अमरगढ़ वॉटरफॉल आए सैलानियों की टूरिस्ट बस पर की गई चालानी कार्रवाई | New India Times

बुधनी एसडीएम श्री दिनेश सिंह तोमर ने मीडिया से बताया कि भोपाल से बड़ी संख्या में पर्यटक सीहोर जिले के आमरगढ़ वाटरफॉल, दिंगबर वाटरफॉल, कालियादेव वाटरफॉल, बुधनी मिडघाट फॉरेस्ट एरिया, कोलार डैम, झोलियापुर बैराज आगमन होता है। बारिश के दौरान इन स्थलों पर जलप्रवाह अचानक तेज हो जाता है, जिससे कई बार सैलानी पानी में बह जाते हैं या फिसलन भरी चट्टानों से गिरकर घायल हो जाते हैं।

बीते वर्षों में हुई जन हानि को दृष्टिगत सीहोर कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन जोखिमपूर्ण स्थानों पर नागरिकों तथा सैलानियों का जाना प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह प्रतिबंध नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत लगाया गया है।

सीहोर जिले के अमरगढ़ वॉटरफॉल आए सैलानियों की टूरिस्ट बस पर की गई चालानी कार्रवाई | New India Times


       इन स्थानों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए राजस्व, पुलिस, वन तथा ग्रामीण विकास शाहिद अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अधिकारियों द्वारा इन क्षेत्रों का सतत भ्रमण किया जा रहा है और सैलानियों को ऐसे जोखिमपुर स्थान पर जाने से रोका जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.