राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

डीएपी और यूरिया एवं अन्य रासायनिक खाद की कालाबाजारी कर महंगी दामों पर बेचने की शिकायत के बाद प्रशासन ने रात्रि में सहजपुर रोड स्थित हर्षित जैन पिता सुरेश चंद्र दरबारी लाल जैन के यहां छापा मार कर 848 बोरी मेर बड़ी तादाद में खाद पड़ा है,प्रशासन ने गोदामों को सील कर दिया है।

किसानों की शिकायतों पर एसडीएम मुनव्वर खान तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान, वरिष्ठ कृषि विश्वा विस्तार अधिकारी आरएस जरौलिया, पटवारी राशिद खान दयाशंकर दुबे एवं पुलिस बल के साथ छापा मारा, छापे के दौरान दुकान के पीछे तीन कमरों में डीएपी ,एनपीके, पोटाश ,जिंक सहित करीब 848 से अधिक बोरियां अवैध रूप से भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही थी, 2 द्वारा प्रस्ताक सुपर फ़ास्ट 300 बोरी , डीएपी 90, एन पी॰के॰450, पोटास 8 बोरी शामिल है।

इस दौरान खाद विक्रेता लाइसेंस उधारी होने के बावजूद भी वैधानिक दस्तावेज नहीं पाए गए,ज्ञात हो गई,देवरी में डीएपीआर यूरिया खाद की समस्या से किसान जूझ रहे हैं,और यहां के व्यापारी दो हजार रुपये बोरी डीएपी और आठ सौ रुपए बोरी यूरिया खाद बेच रहे हैं।

