50 लाख की लागत से बनी सड़क में भारी भ्रष्टाचार, एक हफ्ते में ही खुली पोल, घटिया निर्माण में भ्रष्टाचार का बोलबाला, प्रशासन पर सरपंच ने लगाए ध्यान न देने का आरोप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New india Time’s

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत से पहुंच मार्ग जुन्नारदेव विशाला में विभाग द्वारा 50 लख रुपए की लागत से सड़क निर्माण बनाई गई है सरपंच शंकर कुमरे ने बताया कि मेरे द्वारा मांग की गई परंतु उसके बावजूद भी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और भ्रष्टाचार की भेंट सड़क चढ़ चुकी है प्रशासन को मामले पर अवगत कराया गया लेकिन ध्यान न देने का आरोप सरपंच द्वारा लगाया गया है  जगह-जगह से लगभग एक हफ्ते में ही उखड़ रही है रोड इतनी घटिया निर्माण कार्य किया गया है  जगह-जगह से उखड़ रही है टोटल 11 सौ मीटर बनाई गई है बताया जा रहा है कि सड़क 1500 मी स्वीकृत की गई है वर्क आर्डर के अनुसार बारिश में सड़क जगह-जगह से फट रही है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है आनन फानन में विभाग के जिम्मेदार रोड पर मलम पट्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

50 लाख की लागत से बनी सड़क में भारी भ्रष्टाचार, एक हफ्ते में ही खुली पोल, घटिया निर्माण में भ्रष्टाचार का बोलबाला, प्रशासन पर सरपंच ने लगाए ध्यान न देने का आरोप | New India Times

स्थानी निवासी फैजान अहमद द्वारा बताया गया कि सड़क का निर्माण कार्य उचित तरीके से किया जाना अति आवश्यक है कई सालों बाद सड़क ग्रामीणों के लिए बनाई जा रही थी वह भी घटिया बनाई गई सड़क बनाते समय बेस मजबूत नहीं बनाया गया जिस हाथ से उखाड़ने में ही उखड़ जा रही है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क कितनी घटिया निर्माण की गई है। सूत्र बताते हैं कि उप सरपंच की देखरेख में निर्माण कार्य करवाया गया है जिससे ऐसा अनुमान, लगाया जा सकता है कि मिली भगत से ही भ्रष्टाचार किया गया हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.