मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ से 8 किमी दूर निमढ़ाना में शनिवार सुबह एक वेंकोली के बने मैगजीन रुम से कुछ दूरी पर स्थित चेकपोस्ट था जिसका लोहा निकलते समय छत गिरने से एक मजदूर दब गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वेंकोली अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मृतक अनिल भोपा पिता चंचू भोपा के शव को मलबा हटाकर निकाला गया। शव निकलने के बाद शव को मौके पर ही रखकर ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के लिए वेंकोली से मुआवजे की मांग की गई मौके पर मौजूद वेंकोली अधिकारियों ने चेकपोस्ट को डिस्मेंटल बताया और मौके पर जीएम को बुलाने के मांग की गई 1 घंटे से अधिक कोई निष्कर्ष न निकलने पर शव मौके से उठाकर मुख्य मार्ग पर लाकर चक्काजाम किया गया जिसके बाद यह चक्काजाम 3 घंटे तक चला।
शव रखकर की मुआवजे की मांग
घटना स्थल से 300 मीटर दूर शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने वेंकोली से मुआवजे की मांग की जिसके बाद स्थानीय दमुआ पुलिस मामले ग्रामीणों को समझती रही लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जिसके बाद चक्काजाम के कारण आवागमन बाधित रहा जिसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस बल पहुंचा जिसके बाद दमुआ टीआई प्रमोद सिरसाम, जुन्नारदेव टीआई राकेश बघेल ने फिर मोर्चा संभाला लेकिन बात नहीं बनी मामले की सूचना उच्च अधिकारीयो को दी गई जिसके बाद तहसीलदार राजेंद्र टेकाम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण वेंकोली जीएम से मिलने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे जिसके बाद एसडीएम कामिनी ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव मदद और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दी वहीं तत्काल वेंकोली के अधिकारियों से मुआवजा दिलाया जिसके बाद चक्काजाम हटा और शव को पोस्टमार्टम किया गया।
वेंकोली अधिकारियों पर लगे आरोप
वेंकोली की कालोनियों और समस्त बिल्डिंगों की हालत जर्जर है जिसको लेकर ग्रामवासियों ने जमकर विरोध किया ग्राम के निवासियों के कहना था कि कुछ दिन पूर्व वेंकोली ने डिस्मेंटल किया था और उनके सुरक्षा कर्मियों के द्वारा ही कार्य कराया जा रहा लेकिन इस बात को वेंकोली अधिकारियों ने खारिज करते इन बातों को निराधार बताया।
मोबाइल और साथ में काम करने वाले खोलेंगे राज।
जिस जगह पर अनिल की मौत हुई वह झरना मैगजीन है जो पूरी डिस्मेंटल हो चुकी है मैगजीन के समीप गार्ड रुम है जो चेकपोस्ट है वेंकोली अधिकारियों ने बताया कि वह भी डिस्मेंटल हो गया था तो सवाल यह है कि अनिल और उसके साथी किसके कहने में लोहा निकालने गए अगर मामले की सूक्ष्मता से जांच हुई तो कई नाम उजागर होंगे सवाल यह भी है कि अनिल को काम में आने के लिए किसने कहा था अगर इन दिनों में अनिल से जिसकी बात फोन काम को लेकर हुई तो मोबाइल भी राज खोलेगा इसके साथ अनिल के साथियों को किसने काम पर लगाया यह भी पूछताछ में खुलासा होगा।

