अस्पताल परिसर में नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से पिटाई, कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओपी को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अस्पताल परिसर में नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से पिटाई, कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओपी को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

जहां एक और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर शराबी पुलिस कर्मियों ने अस्पताल परिसर में तीन लोगों की डंडों से बेरहमी से पिटाई करने का मामले तूल पकड़ने लगा है शनिवार को बड़ी संख्या में इस मामले में एसडीओपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला कुछ इस तरह का है कि रात्रि करीब 1:30 बजे राजा लोधी और लखन बैरागी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

New india Time’s

विवाद में दोनों घायलों इलाज कराने के लिए समनापुर सेठ के सरपंच प्रतिनिधि कमलेश लोधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां कुछ देर बाद उनके साथी गोपाल लोधी, राजेश बैरागी आदि साथी भी पहुंच गए, कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी नरेश जाटव, समीर राघव, अस्पताल परिसर पहुंचे और बिना पूछताछ किए ही सरपंच प्रतिनिधि कमलेश लोधी एवं गोपाल लोधी एवं राजेश बैरागी को करीब आधा घंटे तक डंडों से जमकर पिटाई कर दी,जिसमें राजेश  बैरागी को पीठ पर और हाथ पैर में घाव के निशान है, सरपंच प्रतिनिधि के जबड़े का ओंठ कट गया, वही राजेश बैरागी के हाथ पैर पीठ में डंडों से मारपीट के गहरे निशान आए हैं।

इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीओपी शशिकांत सरयाम को एक ज्ञापन सौंपा ंऔर कार्रवाई की मांग की, एसडीओपी ने आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, एक सैनिक के सिर में भी लगी लाठी- देवरी थाने पदस्थ राम मोहन सिर भी चोट के निशान है। प्रत्यक्षदर्शी कमलेश लोधी ने आरोप लगाया कि शराबी पुलिसकर्मियों ने हम लोगों के साथ बेरहमी से डंडों से पिटाई की, साथ ही एक आरक्षक को भी पुलिस ने डंडा मार दिया। वहीं आरक्षक का कहना है कि उसे किसी ने पत्थर मार दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.