बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात', कार्यकर्ताओं संग साझा किया संवाद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात', कार्यकर्ताओं संग साझा किया संवाद | New India Times

बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर विधानसभा के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ क्रमांक 223 एवं 224 स्थित सी.के. ग्रीन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साप्ताहिक रविवारीय कार्यक्रम “मन की बात“ के 123वें संस्करण कार्यक्रम को जिला पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुनी।

प्रधानमंत्री जी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, श्री बलराज ना नावानी, मंडल अध्यक्ष श्री रवि काकडे, श्री संभाजीराव सगरे, श्री रुद्रेश्वर एंडोले, श्री गौरव शिवहरे सहित भाजपा परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.