रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

इंदौर महानगर के संगीत कला अकादमी में रिमझिम फुहारों एवं खुशनुमा माहौल के बिच रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में रोटरी मंडल 3040 के गवर्नर अनीश मलिक के नेतृत्व में पूरे वर्ष में किए गए मानव सेवा के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की मंडल के सभी क्लबों को इन्दौर में सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब अपना मेघनगर को भी डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेघनगर रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, सचिव कमलेश गरवाल को भी डायमंड अवार्ड दिया गया क्लब द्वारा किए गए कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता, रक्तदान, रोजगार मेला, स्वच्छता, पोलियो उन्मूलन, मेंबरशिप विस्तार, सामुदायिक सेवा, पब्लिक इमेज, आदि जनहित एवं मानव सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया। रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री को रोटरी मंडल में जनरल सेक्रेटरी के दायित्व को अच्छे से निभाते हुए किये गये मानव सेवा के कार्यों पर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।मेघनगर रोटरी क्लब की पुर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य श्रीमती चंदनबाला शर्मा को भी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री होंने एवं किये गए सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए अवार्ड से नवाजा गया एवं सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मेघनगर रोटरी क्लब अपना को अमुल अमुक कार्यों के लिए 16 अवार्ड देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान कुसुम सोलंकी को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जिनेंद्र जैन द्वारा पीएचएफ की पिन लगाई गई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अपना के गोविंद सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौहान, पंकज रांका, कमलेश गरवाल, कुसुम सोलंकी ,माया शर्मा, आदि उपस्थित थे।

मेघनगर रोटरी क्लब की पुर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य श्रीमती चंदनबाला शर्मा को भी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री होंने एवं किये गए सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए अवार्ड से नवाजा गया एवं सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मेघनगर रोटरी क्लब अपना को अमुल अमुक कार्यों के लिए 16 अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुसुम सोलंकी को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जिनेंद्र जैन द्वारा पीएचएफ की पिन लगाई गई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अपना के गोविंद सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौहान, पंकज रांका, कमलेश गरवाल, कुसुम सोलंकी ,माया शर्मा, आदि उपस्थित थे।

