गौवंश परिवहन के कुख्यात 05 अपराधों में संलिप्त स्थाई फरार वारंटी को थाना गणपतिनाका पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गौवंश परिवहन के कुख्यात 05 अपराधों में संलिप्त स्थाई फरार वारंटी को थाना गणपतिनाका पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणपतिनाका निरीक्षक सुरेश महाले को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की मुक्ताईनगर तरफ वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा दिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा तत्काल टीम के प्र.आर. 306 देवेन्द्र पवार , 492 आनंद श्रीवास ,आर 535 प्रधान बडोले को मुक्ताईनगर रवाना कर टीम द्वारा कड़ी मेहनत से वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा मुक्ताईनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जिसे दिनांक 26.06.2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

वारंटी इन अपराधों में चल रहा था फरार अपराधों का विवरण थाना वार

(1) थाना शाहपुर के अपराध क्रमांक 617/2014 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(2). थाना गणपति नाका के अपराध क्रमांक 248/2019 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(3). थाना निंबोला के अपराध क्रमांक 409/2019 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(4).थाना निंबोला के 337/2020 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(5).थाना निंबोला के अपराध क्रमांक 806/2022 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम  एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

वारंट तामील में विशेष भूमिका–: थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश महाले, प्र.आर. 306 देवेन्द्र पवार,प्र.आर. 492 आनंद श्रीवास ,आर.535 प्रधान बडोले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.