रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के कम्युनिटी हॉल में सामूहिक योग कार्यक्रम नगर परिषद मेघनगर द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा की गई। जिसमें सर्वप्रथम यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के उद्बोधन कार्यक्रमों का सीधा प्रसार प्रसारण एनआईसी द्वारा प्रदाय लिंक के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों द्वारा लाभ लिया गया।

योग के मूल सिद्धांतों और इसके लाभों को बताने के लिये निकाय स्तर पर समस्त शासकीय /अर्द्ध शासकीय विद्यालयों / संगठनों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर योग विशेषज्ञों को आमंत्रित कर योग पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गए।

उक्त योग कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार मेघनगर श्रीमति ममता मिमरोट, नायब तहसीलदार मेघनगर श्रीमति मृदुला सचवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंतरसिंह डावर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, शासकीय कन्या पीएम श्री प्राचार्य श्री जी, एस, देवहरे एवं सीएम राइज प्राचार्या श्रीमती वर्षा चोरे विद्यार्थी श्रीमति अंतरा चौहान भी शासकीय कन्या छात्रावास की बालिकाओं के साथ उपस्थित रहे । तथा अन्य विभाग जैसे , बी.आर. सी.,चिकित्सा विभाग स्टॉप आदि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर स्टोर कीपर सुनील डामोर द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों और जन समुदाय के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा ने माना।

