मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे,किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े। सांप्रदायिक स्थिति निर्मित न हो।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिनांक 13.06.2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी, ट्रैफिक सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं स्टाफ के साथ मुख्य मार्केट भीड़भाड़ वाले इलाकों में की जा रही है फुट पेट्रोलिंग एवं सार्वजनिक स्थान पर साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर संबंधी अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

