रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दिनांक 14 जून शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में क्षेत्रीय विधायक विरसिंग भुरीया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। रोगी कल्याण समिति की बैठक में मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रितिका पाटीदार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भारत सिंह बघेल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद नायक, रोगी कल्याण समिति प्रभारी दीपक परमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अनिल बिलवाल, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अनीता मोटवानी, खंड विस्तार प्रशिक्षक अभिषेक बिलवाल, स्टोर प्रभारी प्रदीप नायक, एवं अन्य कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर के जागरुक पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने स्टेट टाइम से संचालित हो रहे दवाखाने का नवनिर्माण कर संचालित करने की मांग की जा रही है। बैठक में लेबर रूम व डिलीवरी वार्ड को स्थानांतरित करने व आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने साथ ही बाउंड्री वॉल रिपेयरिंग अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने एवं बिजली का कार्य हैंडपंप में मोटर लगाना व वॉल सीलिंग एल्युमिनियम सेक्शन का कार्य आदी कार्य के लिए सहमति प्रदान की गई है।

