मंदार गजेंद्र रकवी की युवासेना अधिकारी पद पर हुई नियुक्ति | New India TimesOplus_131072

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मंदार गजेंद्र रकवी की युवासेना अधिकारी पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना पक्ष युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मीरा-भाईंदर महानगर पालिका क्षेत्र से उप-जिला शिवसेना युवा अधिकारी पद पर नियुक्ति की है। इसी तरह मीरा-भाईंदर, काशिमीरा क्षेत्र से प्रभाग, विभाग, शाखा सेना युवा अधिकारी, सेना उप-अधिकारी के रूप में सैकड़ों लोगों की नियुक्तियां करने की ख़बर मिली है।
गौरतलब है कि, भाईंदर के युवा शिवसेना नेता मंदार रकवी के पिताजी गजेंद्र भालचंद्र रकवी पिछले कई दशकों से बालासाहेब ठाकरे द्वारा संस्थापित शिवसेना से जुड़े हुवे हैं। उनके पिताजी स्व. बालासाहेब ठाकरे एवं उनके परिवार के बेहद करीबी रहे हैं। मीरा-भाईंदर क्षेत्र से शिवसेना शहर प्रमुख भी रह चुके हैं। मंदार गजेंद्र रकवी मूलतः भाईंदर गांव के भूमिपुत्र हैं उनके दादाजी स्व. भालचंद्र रकवी स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आज़ादी के लिए ब्रिटिश-सरकार ने ठाणे जेल में बंदी बना रखा था। युवा सेना नेता मंदार रकवी एक पढ़े-लिखे ऊंचे घराने के प्रतिभावान व्यक्तित्व हैं। राजनीति से अधिक उनकी समाजसेवा की छवि समाज में दैदीप्तिमान है। युवा सेना नेता मंदार गजेंद्र रकवी को उप-जिला सेना अधिकारी के रूप में नवनियुक्त किये जाने पर स्थानीय नागरिकों, समाजसेवी संगठनों, पूर्व नगरसेवकों, नगरसेविकाओं, डॉक्टर, इंजीनियर, सामान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.