मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा दिनांक 05/06/2025 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय बगीचे में वृक्षारोपण किया गया जिसमें आम,जाम,जामुन, केले बेलपत्र आदि के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमति अंजू काटरवार ने कहा कि हमें पर्यावरण बचाना है और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रयास करना है। प्रशासन संचालक श्रीमती मंगला दुबे ने कहा कि पेड़ों की बहुत अधिक कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।
कभी भी गर्मी या बारिश हो जाती है और प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ रहा है। इसके लिए हमें वृक्षारोपण के साथ साथ नदियों और अपने आसपास की स्वच्छता पर भी ध्यान देना आवश्यक है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमति अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति माली, प्रशासन संचालक श्रीमती मंगला दुबे, वित्त संचालक श्रीमती प्रेमलता सांकले, मधु चतुर्वेदी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
