नशा जीवन का नाश करता है, युवाओं को नशे से दूर रहना जरूरी : पार्षद राजू धानक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत थांदला की कंचन सामाजिक सेवा संस्थान एवं संपूर्ण भारत भारतीय गौरक्षा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया।

इस अभियान में संगठन की राष्ट्रीय संचालक, मालवा प्रांत महाधिवक्ता, महिला परिषद की ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा संजय परमार, गौरक्षा प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद राजू धानक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद दूलाराम भाभर तथा सुनील डामोर की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पार्षद राजू धानक गुजरात राज्य के दाहोद जिले पहुंचे। यहां वनकर समाज के युवाओं के साथ नशामुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संयोजक जगदीश परमार, सुधीर सोलंकी, संजीव परमार, जयस परमार, दिनेश परमार, मुकेश परमार, पीयूष परमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और परिवार एवं समाज को सुखी बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पार्षद राजू धानक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किशोरावस्था में होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं को परिवार के सदस्यों एवं मित्रों के साथ साझा करके उनका समाधान खोजा जा सकता है। विशेष रूप से नशे का सहारा लेने से व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जीवन में आने वाले बदलावों को समझते हुए नशे की लत से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने साथियों और समाज के लोगों से किशोर-किशोरियों को उचित मार्गदर्शन देने तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही, नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए दाहोद के वनकर समाज की युवा शक्ति और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.