रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ शहर में इतिहास रचते हुए पहली बार बोहरा समाज की शादी का भव्य जुलूस निकाला गया। यह आयोजन समाज की समृद्ध परंपराओं और एक जुटता को दर्शाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।
शादी का जुलूस प्रोसेशन हुसैन हसन भाई झाबुआ वाला, मोहम्मद बुरहानुद्दीन खेड़ीवाला दोनों दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर कस्तूरबा मार्ग, चन्द्र शेखर आजाद मार्ग, रूनवाल बाजार, राजवाड़ा चौक से जब गुज़रे तो सभी दंग रह गये। इनका जुलूस चन्द शेखर आजाद मार्ग तक भ्रमण किया और फिर बोहरा मस्जिद पहुंचा। दुल्हों ने पारंपरिक लिबास पहन रखा था, ये उल अनवर में शामिल हुए।
बैंडबाजों के साथ पूरा माहौल अलग ही नज़र आ रहा था। समाज के जनाब शेख हुसैनी भाई खमुशी एवं शेख नुरुद्दीन भाई पिटोल वाला, वरिष्ठजन, युवा वर्ग और बच्चों ने शादी में बड़ी संख्या में भाग लिया।
यह भव्य आयोजन समाज के अन्दर उत्साह का संचार बना, बल्कि पूरे झाबुआ शहर में चर्चा का केंद्र भी रहा।
शहर के मुख्य मार्गो में स्थानीय नागरिकों ने भी इस परंपरागत और सांस्कृतिक झलक को सराहा।
शहर का ऐतिहासिक आयोजन के सफल संचालन में अंजुमन-ए-एज़्ज़ी जमाअत कमेटी, परिवारजन एवं समाज के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
शहर की विषेश अनोखी शादी समारोह के चर्चे आम हैं।
