आंगनवाड़ी केन्द्र पर सरपंच जीवन निनाम द्वारा बच्चों को फल व खिलौने किया गया वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आंगनवाड़ी केन्द्र पर सरपंच जीवन निनाम द्वारा बच्चों को फल व खिलौने किया गया वितरण | New India Times

आज दिनांक 23.05.2025 को परियोजना तिरला के सेक्टर तिरला की आंगनवाड़ी केंद्र ज्ञानपुरा क्रमांक 1,3 में मुख्य अतिथि सरपंच महोदय जीवन निनामा के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खेलने के लिए खिलौने एवं बच्चों के लिए चप्पल बिस्किट व फल सभी बच्चों को वितरण किए गए सरपंच महोदय द्वारा सभी हितग्राही माता को मोटिवेशन किया गया की सभी अपने बच्चों को रोज आंगनबाड़ी भेजें ताकि बच्चों को खेल-खेल में उचित शिक्षा व सही पोषण मिल सके जिससे कि बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास की नींव अच्छे से हो सके ताकि आपका बच्चा कुपोषित नहीं होगा।

इस कार्यक्रम को करने के लिए सरपंच महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए जो सामग्री वितरण की गई उसके लिए सुपरवाइजर मेम श्रीमती रूपवंती डावर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राधिका पाटीदार वह श्रीमती सुमन डामोर द्वारा आभार प्रकट किया गया तथा सहायिका किरण बैरागी उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.