बिजली विभाग की दादागिरी आई सामने,विकलांग का कनेक्शन काट कर बनाया बिजली चोरी का प्रकरण | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली विभाग की अमानवीयता का एक मामला सामने आया है, भोपाल निवासरत पैरालिसिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित मुनीर अहमद कच्चे मकान का बेबुनियाद बिजली बिल भेजने पर जब मुनीर अहमद ने बिल जमा नहीं किया तो बिजली कंपनी में उनका कनेक्शन काट दिया और बिजली चोरी का प्रकरण भी बना दिया, पीड़ित परिवार भीषण गर्मी में बेतहाशा परेशान हो रहा था जिसकी सूचना कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को मिली कांग्रेस नेता शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पैरालिसिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित को व्हीलचेयर पर बिठाकर शुक्रवार को चांदबढ़ जोन कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी गलती मानने से इनकार किया जिसके बाद तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। शुक्ला ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पैरालिसिस नामक बीमार से पीड़ित बिस्मिल्ला कालोनी निवासी मुनीर अहमद के अवैध बिजली के बिल को लेकर कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी मजबूरी में जब परिवार ने बिजली का उपयोग करना शुरू कर दिया तो चोरी का प्रकरण बना दिया गया है जो की अमानवीय है।
कांग्रेस ने इस मनमानी पर ए.ई. रविन्द्र अग्रवाल से जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के रहवासी इलाकों में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ लंबे समय से आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित मुनीर अहमद को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला चांदबड़ जोन बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। शुक्ला ने कहा कि इनका 2 कमरों का मकान है, बिजली विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से बिजली की रीडिंग भेज रहे हैं और बिल जमा नहीं करने पर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बिजली कनेक्शन विच्छेद किए जा रहे हैं। साथ ही ये जिनका घर में कोई सहारा नहीं है इनको मनमाने बिजली के बिल देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। आज मुनीर अहमद ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ चांदबढ़ जोन कार्यालय का घेराव कर ए. ई. रविन्द्र अग्रवाल से जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के बहाने पुराने मीटर को निकालकर जबरजस्ती मीटर में गड़बड़ी का हवाला देकर अवैध वसूली कर रहे हैं, मीटर को लेबोरेट्री में चेक करने के बहाने कुछ भी लेबोरेट्री रिपोर्ट जो कि ऑथेंटिक नहीं है, उनका प्रकरण बनाकर गरीबों को अवैध वसूली के नोटिस थमा दिए गए हैं। एवं चोरी का बहाना बनाकर घर की लाइट काटी जा रही है। शुक्ला ने कहा कि अगर बिजली विभाग द्वारा बनाए गए झूठे प्रकरणों की सही से जांच कर उनका निराकरण नहीं किया गया तो वह जल्द ही इन सब समस्याओं का सभी पीड़ितों के साथ चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव करेंगे। इस अवसर पर म. प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, तारिक अली, अमित खत्री, संदीप सरवैया,  प्रिंस नवांगे, मुजाहिद सिद्दीकी, विजेंद्र शुक्ला, बाबर खान, अलीम उद्दीन बिल्ले, केशव मोरे, फिरोज खान, दर्शन कोरी, आदि मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article