पीड़ित महिला ने लगायी इंसाफ की गुहार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पीड़ित महिला ने लगायी इंसाफ की गुहार | New India Times

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में पिछले गुरुवार को जमीन के कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद अब जमीन मालिक अलबिना हसन इंसाफ की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के पास पहुंची। अलबिना ने पुलिस कमिश्नर को आवेदन देकर न्याय दिलवाने की मांग की। पीड़ित महिला ने बतया की पुलिस ने एक पक्षीये कार्यवाही की है ज़ब की उनके पास पुरे दस्तावेज ओरिजनल है जिसकी जाँच भी पुलिस ने करवा ली बावजूद इसके उनके ही खिलाफ अशोका गार्डन पुलिस ने कार्यवाही कर दी जबकि सेम अस्पताल के संचालक और उनके परिजनों ने झूठे और फ़र्ज़ी दस्तावेज बनवाये उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

दरअसल नवाब कॉलोनी सेम अस्पताल के डायरेक्टर-परिवार ने कब्ज़ा कर लिया जबकि ये ज़मीन जिसकी थी वह लगातार पुलिस से कई महीनों से कब्ज़ा हटवाने कई गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जबकि डॉक्टर परिवार ने फ़र्ज़ी तरीके से दास्तांवेज़ भी तैयार कर लिए अब जमीन को ज़ब खाली करवाने भू स्वामी पहुंचे तो पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही कर दी। पीड़ित अलबिना ने बतया की वह अपनी जमीन पर गयी थी लेकिन डॉक्टर परिवार ने अतिक्रमण हटाने से मना कर दिया अलबिना ने कहा की उनके पास सारे वैध दस्तावेज़ मौजूद है लेकिन इसके बाद भी उनको न्याय नहीं मिल रहा है अब पुलिस कमिश्नर ने हमको आश्वासन दिया है देखते है क्या होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article