कंपकंपाती ठंड में कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे: महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​कंपकंपाती ठंड में कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे: महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल | New India Timesमहाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान, रायबरेली द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जरुरतमंदों में कंबल बांटे गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली सदर के बेड़ियन टोला, निकट जगदीशपुरम् में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा पूर्णिमा श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने निःसहाय और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये और उद्धार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। समाज के सभी वर्गो की खुशहाली ही स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर समाज की नींव है। बड़ी खुशी की बात है कि ठण्ड के मौसम में अग्रसेन सेवा संस्थान जैसे सामाजिक संगठन कम्बल वितरण करते रहते हैं, जिससे समाज में सबसे आखिरी जरूरतमंद तक कम्बल पहुंच पाते हैं। उन्होंने भविष्य में सेवा संस्थान की और भी सक्रिय भागीदारी का आहवान किया।

इस मौके पर महाराज अग्रसेन सेवा संस्थान के अध्यक्ष उमेश सिकरिया ने कहा कि सेवा संस्थान विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्षा के आह्वान पर यह भी कहा कि भविष्य में संस्थान बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा। 
 कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा संस्थान के संरक्षक भोलानाथ सिकरिया, दीपक अग्रवाल, मंत्री विष्णु मुरारका, अभिषेक कोयल, कामलेश, रवि मुरारी, राजकमल अग्रवाल, नरेश जैन, श्रीमती मीनू अग्रवाल, अध्यक्ष महिला मण्डल अग्रवाल समाज, मंजू सिकरिया, मंजू अग्रवाल, किरन बंसल, प्रिया मुरारका, अर्चना सिकरिया, दीप्ति सिकरिया, प्रकाश मुरारका आदि लोग मौजूद रहे।  आये हुए आगन्तुकों को धन्यवाद, कार्यक्रम अधिकारी सूरज अग्रवाल ने ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article