जानलेवा हमला व लूट के आरोपी को पकडने के लिए पीडित परिवार से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का पुलिस अधिकारी पर लगा आरोप | New India Times

दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;​जानलेवा हमला व लूट के आरोपी को पकडने के लिए पीडित परिवार से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का पुलिस अधिकारी पर लगा आरोप | New India Timesउत्तर प्रदेश में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बावजूद यूपी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना के एक पुलिस अधिकारी ने तो सभी हदों को पार करते हुए एक पीड़ित परिवार से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर डाली।​​जानलेवा हमला व लूट के आरोपी को पकडने के लिए पीडित परिवार से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का पुलिस अधिकारी पर लगा आरोप | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के थाना मान्धाता क्षेत्र के ग्रामसभा शोभीपुर के परसुरामपुर में 16 सितम्बर 2017 को दो पक्षो में गोली चली थी,  जिसमें एक तरफ से 302 के मामले में सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, वही दूसरी तरफ से पीड़ित अफसर जहाँ ने अपने पति अख्तर को गोली मारने व इनके परिवार के कई घरों में लूट पाट करने की मान्धाता थाने में 16 सितम्बर 2017 को धारा 307, 379, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाई थी, जिसमें 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस केस में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान रियाज है। इनके ऊपर इसके पहले भी लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारने का मुकदमा मो नसीम ने धारा 307 के तहत दर्ज कराई थी जो अदालत में विचाराधीन है। जो आज भी आजाद घूम रहा है।​जानलेवा हमला व लूट के आरोपी को पकडने के लिए पीडित परिवार से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का पुलिस अधिकारी पर लगा आरोप | New India Timesअब सवाल यह उठता है कि साधारण वारंटी को पकड़ने के लिए पुलिस गम्भीर आरोपी जैसा वर्ताव करती है 

जबकि 2 बार के 307 के आरोपी व 16 सितम्बर 2017 के लूट के आरोपी के दरवाजे पर जाना पुलिस मुनासिब नहीं समझी।100 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नही हुई है। आरोप है कि इन मुकदमों के विवेचना कर रहे थाना मान्धाता के प्रभारी इंस्पेक्टर एम पी सिंह 379 व 307 के आरोपी ग्राम प्रधान रियाज से कई बार मिल भी चुके है जिसकी फोटो भी मौजूद है।​जानलेवा हमला व लूट के आरोपी को पकडने के लिए पीडित परिवार से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का पुलिस अधिकारी पर लगा आरोप | New India Timesपीड़िता अफसर जहां व उनके परिवार के लूट के पीड़ित फैजुद्दीन ने विवेचना कर रहे थाना प्रभारी एम पी सिंह  के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि थाना प्रभारी हमसे 50 हजार रूपये रियाज प्रधान को पकड़ने के लिए मांग रहे हैं जो अभी तक नही दिया गया है, इसलिए वह आरोपी को नहीं पकड रहे हैं।

अपराध संख्या 239 पर दर्ज धारा 307 व 379 के आरोपी के बंदूक की गोली के छर्रे एक्सरे में स्पस्ट दिखना भी मौजूद है, फिर भी लगभग 3 महीना 10 बीत जाने के बाद भी आरोपी घर पर घूम रहे हैं।

By nit