जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

जनपद न्यायाधीश में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 10 मई के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष  ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन 5 मई से दिनांक 9. मई  के मध्य जनपद के अलग तहसील व क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेगा।

वाहन द्वारा प्रचार प्रसार करने के लिए  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर  में कार्यरत पैरा लीगल वालेन्टियर्स को नामित किया गया है। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज  सुदीप कुमार जायसवाल, आशीष वर्मा, श्रीमती गरिमा सिंह, श्रीमती लवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल व आदि न्यायिेेक अधिकारीगण मौजूद रहे। व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाॅफ व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.