अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पन्ना में पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT: 

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पन्ना में पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पन्ना में पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की प्रमुख मांग शामिल है।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पन्ना जिला इकाई के अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक पत्रकार शामिल हुए।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पन्ना में पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार | New India Times


ज्ञापन में पत्रकारों की विभिन्न मांगें शामिल हैं, जैसे कि पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटन, टोल टैक्स पर छूट, पत्रकार बीमा की राशि में वृद्धि, और पत्रकारों के बच्चों को शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश में छूट देना।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पन्ना में पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार | New India Times


पत्रकारों ने रैली निकालकर और नारे लगाकर अपनी मांगों के प्रति एकजुटता दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और मुख्यमंत्री की घोषणा को याद दिलाने के लिए ज्ञापन दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.