शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
अटेवा / NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर जनपद गोरखपुर में अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा की पूरा देश इस घटना से दुखी है इस घटना से देशवासियों में काफी आक्रोश है।आतंकियों द्वारा मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को प्रति चेतना तिराहे से टाउन हाल गांधी जी की मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाल कर NMOPS /अटेवा परिवार संघ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। अटेवा परिवार संघ का संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने किया और कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि पड़ोसी मुल्क में पोषित आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। देश के जिन परिवारों के साथ इस तरह की घटना होती है वह हमारे लिए एक संख्या हो सकती है परंतु उन परिवारों के जीवन भर की टीस है।सरकार की कोशिश होनी चाहिए की वह मृतक परिवारों के साथ खड़ी नजर आए । इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकुमार ,संतोष पाठक, विरेन्द्र प्रसाद, यादवेन्द्र यादव,अर्जुन गुप्ता ,दिलीप गुप्ता ,शिवप्रसाद शर्मा,रामराज, मेवा लाल, विजय गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह,राम बहादुर सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव,जय हिन्द, अपील कुमार विश्वकर्मा,सुनील शर्मा ,अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार,अखंड मिश्रा, सुशील कुमार सिंह ,वरुण दूबे, धर्मेन्द्र मिश्रा, पूनम रानी,प्रेम नाथ मिश्रा, संजीव कुमार पाण्डेय, सुनील शर्मा एवं बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

