अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह  आया पुलिस शिकंजे में, लाखों रूपये का कीमती सामान बरामद | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह  आया पुलिस शिकंजे में, लाखों रूपये का कीमती सामान बरामद | New India Timesरायबरेली पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि एएसपी, सीओ डलमऊ के कुशल निर्देशन में कोतवाल उचाहार, प्रभारी सर्विलांस, स्वाट टीम ने बीते महीने उचाहार की अलग-अलग दुकानों में सेंधमारी कर मोबाइल फोन की चोरी के मामले को खोलने के लिये टीम लगाई गई थी। पुलिस टीम को आज इलाके से तीन आरोपियों सहित चोरी का करीब 10 लाख रूपये का माल, मोटर साइकिलें सहित पकडा गया। एसपी ने बताया कि उचाहार कोतवाली में क्राइम नम्बर 283/17, 269/ अन्तर्गत धारा 457, 380 कायम किया गया था। ​

जानकारी के अनुसार पकडे गये आरोपियों में अन्तर्जनपदीय चोरों के गैंग का मुखिया चन्द्रेश कुमार गौतम उर्फ साहब पुत्र राम सुमेर निवासी गांव मनार थाना मानिकपुर, अजय कुमार पुत्र केश कुमार ग्राम मकदूमपुर, थाना महेशगंज सुनील कुमार पटेल पुत्र जगतपाल, टिकरिया थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ पकडे गये हैं। इनके पास से देशी तमंचा, 10 जिंदा कारतूस, दो मोटर साइकिल, 115 स्क्रीन टच मोबाइल, 110 चार्जर, 80 डाटा केबल, 95 एयर फोन, 5 दर्जन बैट्री, एक टीवी, स्टेप्जाइजर, गैस सिलेण्डर, कटर, जैमिनेशन मशीन, प्रिटर मशीन, डीवीडी प्लेयर, 57 पीस कंकंप्यूटर, पांच बनियानी, इलेक्टानिक घडियां, 10252 नगद रुपये बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार चोरों का गैंग रायबरेली जनपद , प्रतापगढ, सहित आस पास के जनपदों में चोरी का काम करता था। सोने चांदी की दुकानों सहित कंप्यूटर, मोटर साइकिल, सोरूम,मोबाइल की दुाकनों में चोरी करने का आदी था। घटना को डिटेक्ट करने पर पुलिस दल को एसपी ने 10,000 रूपये इनाम देने की घोषणा की है।      

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.