पेंशनर्स के द्वारा 8 वें वेतनमान की विसंगतियों को लेकर वित्त सचिव ,भारत सरकार के नाम  श्रीमान कलेक्टर महोदय को  सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र)

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल ,जिला शाखा पांढुरना के अध्यक्ष भीमराव वालके एवम रत्नाकर कामड़े म. प्र. विद्युत मंडल पेंशनर्स समाज जिला पांढुरना के संयुक्त ज्ञापन श्रीमान वित्त सचिव भारत सरकार के नाम द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय पांढुरना को आज दिनांक 22/04/2025को सौंपा गया ।
जिसमे बताया गया की केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक में 08 वे वेतनमान का लाभ 01 जनवरी 2025के पहले
सेवानिवृत पेंशनरों को नहीं देने का अन्यायपूर्ण प्रावधान किया है ।जो की पेंशनरों के मौलिक अधिकारों का हनन है । इसका हम सभी वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसियेशन व म. प्र.विद्युत पेंशनर समाज पुरजोर से विरोध करते है ।( सुप्रीम कोर्ट का निर्णय दिनांक 17/12/1982 शासन विरुद्ध नकारा ) इस विधेयक पर पुनर्विचार कर सभी पेंशनरों को शामिल करने का अनुरोध करते है ।
     आशा है हम उम्रदराज पेंशनर्स लम्बी बीमारियों, बढ़ती मंहगाई , पेंशनर्स के घर के बेरोजगार युवक -युवतियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,साथ ही घर परिवार समाज में सम्मान में कमी आयेगी । अत: हमारवानुरोध पर सहृदयता पूर्वकविचार कर पेंशनर्स के हित मेनिर्ने लेने की अपेक्षा करते है ।
                     

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.