मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सात लोगों के कंधों से शुरू हुई सोसाइटी 3000 से अधिक कंधों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर छा गई। चौंकिए नहीं। हम वही बात कर रहे हैं , जो आप समझ रहे हैं। हमारे दिल में भी वही समिति का नाम है जिसे आप उसके मेंबर्स की ख़िदमात की वजह से ऑल इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के नाम से भली भांति जानते और पहचानते हैं।
आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा ने बताया कि अलहम्दो लिल्लाह 7 लोगों की एक छोटी सी टीम ने आज 23 स्टेट में अपने 3000 मेम्बरों की टीम ख़डी कर दी है, ऐसे बेलौस खिदमतगार जिनका मक़सद अपनी ज़ात से हाजियों को फ़ायदा पहुँचाना है और कोई जाती मफाद नहीं, न कोई नाम नमूद,, न वाहवाही बस अल्लाह की रज़ा के लिए काम करते रहो, रविवार को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश की सबसे सरगर्म यूनिट, नीमच ने जहाँ हाजियों के लिए तरबियती कैम्प का इनएकाद किया और शानदार तरीके से काम अंजाम पाया वहीं बहुत दूर तेलंगाना के शहर संगारेड्डी में भी रविवार को हज वेलफेयर सोसायटी की डिस्ट्रिक्ट यूनिट ने हज ट्रेनिंग कैम्प का एहतेमाम किया, नीमच यूनिट से मिलने तो हम बार-बार जाते हैं लेकिन तेलंगाना में सोसायटी की किसी भी यूनिट से कभी मुलाक़ात नहीं हुई बावजूद इसके सोसायटी के बैनर तले जब कैम्प की तफसील देखी तो अच्छा लगा।
हज वेलफेयर सोसायटी आज कोने-कोने में पहुँच रही है इसके लिए सोसायटी से प्रत्यक्ष रूप से अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हर शख्स मुबारकबाद का हक़दार है। सभी की दुआओं और नेक ख़ाहिशात से अल्लाह ने आज सोसायटी को इस सोसाइटी को मक़ाम ए नाज़ तक पहुँचा दिया है। ये उस रब्बे करीम का बड़ा फ़ज़लो करम है। अल्लाह सभी को खूब खूब जज़ाए खैर दे। हमसे और हमारे आने वाली नस्लों से अल्लाह करीम इस खिदमत का काम लेता रहे-, यही हमारी दुआ है। आमीन।

