मोहम्मद इसहाक मदनी ब्यूरो चीफ मैहर (म.प्र.) NIT:
भाभी मृतिका कोमल चौधरी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाली ननद आरोपी लीला चौधरी पति बेडीलाल चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बेरमा थाना मैहर हाल मुकाम टिकुरिया टोला हवाई पट्टी थाना कोलगवां जिला सतना मध्यप्रदेश को हत्या करने के आरोप में दोषी पाते हुए न्यायालय श्रीमान बारहवें अपर जिला सत्र न्यायाधीश महोदय श्री दीनानाथ वाडीवा की अदालत से दिनांक 16अप्रैल को आजीवन कारावास की सजा के साथ 2000रुपये जुर्माना से दंडितकिया गया।शासन की ओर से उमेश कुमार शर्मा अपर लोक अभियोजक सतना ने पक्ष रखा था।

