भीषण गर्मी में पानी के लिए मचा हाहाकार, नल जल योजना अधूरी, 1 किलोमीटर दूर से हो रही है पेयजल की आपूर्ति | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भीषण गर्मी में पानी के लिए मचा हाहाकार, नल जल योजना अधूरी, 1 किलोमीटर दूर से हो रही है पेयजल की आपूर्ति | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना के तोरण वाड़ी में लगभग 50 सालों से घरों में नल नहीं था, जैसे तैसे सरकार की मंशा अनुरूप घर-घर कनेक्शन दिए जाना है लेकिन  पाइपलाइन बिछाने के बाद कनेक्शन नहीं हुए हैं और टंकी निर्माण कार्य भी दिवाली से अधूरी पड़ी है। आलम यह है कि भीषण गर्मी में अब ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पेयजल की आपूर्ति हैंडपंप के जरिए से करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में कुआं और हैंडपंप भी घुटने टेक दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द यहां पर पानी की व्यवस्था के तहत कार्य पूर्ण किया जाएं जिससे के सुविधा मिल सके। इस मामले पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान को संज्ञान दिलाया गया जिस पर उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.