कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कन्नौद वासियों को नहीं मिल रहा है स्वच्छ पानी, कीडे युक्त, गंदा, बदबूदार पानी पीने को लोग मजबूर | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास-कन्नौद (मप्र), NIT; ​कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कन्नौद वासियों को नहीं मिल रहा है स्वच्छ पानी, कीडे युक्त, गंदा, बदबूदार पानी पीने को लोग मजबूर | New India Timesकन्नौद नगर के छत्रपति मार्ग वार्ड क्रमांक 4 में विगत 15 दिनों से वार्ड वासियों के नलों से गंदा, बदबूदार, कीड़े युक्त पानी आ रहा है, जिससे वार्ड वासी परेशान हैं। नगर के वार्ड वासी गंदा बदबूदार, कीड़े युक्त पानी पीने को मजबूर है। ​कलेक्टर व एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कन्नौद वासियों को नहीं मिल रहा है स्वच्छ पानी, कीडे युक्त, गंदा, बदबूदार पानी पीने को लोग मजबूर | New India Timesस्थानीय निवासियों ने NIT संवाददाता को बताया कि नगर में गंदे पानी की पेय जल सप्लाई से नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पानी से नागरिक बीमार भी हो रहे हैं। इस बात को लेकर नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ,उपयंत्री सहित जलप्रदाय प्रभारी को कई बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या से वार्ड वासियों को निजात नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों ने पेय जल समस्या को लेकर एसडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जा चूका है। कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि नगर पंचायत के द्वारा बरती जा रही लापरवाही के जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही कर शीघ्र गंदे पानी के सप्लाई से नागरिकों को निजात दिलाई जाए लेकिन आज तक न तो उस समस्या को नगर पंचायत ने गंभीरता से लिया है और न हीं एसडीएम साहब ने ही कोई कार्रवाई की है।

By nit