इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;
स्वामी विवेकानंद स्कूल परिषद का गेट गिरने से दो बच्चों की दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में एक बच्चा स्कुल की बाई का है जिसका नाम कार्तिक पिता बहादुर है और एक अन्य की खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली वैसे ही जिला चिकित्सालय में भारी भीड जमा हो गई।
लापरवाह स्कूल प्रबंधन
सवाल ये उठता है की इतना बडा गेट कैसे गिर गया? कहीं न कहीं यह स्कुल प्रबन्धक की ला लापरवाही कही जा सकती है। 6 से 7 क्विंटल का गेट 8 साल के दो बच्चों से कैसे गिरा और इस का जिम्मेदार कौन है?
आसपास के रहवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस गेट पर आए दिन कई बच्चे खेलते रहते हैं। अगर स्कुल की छुट्टी नहीं होती तो हादसा बडा हो सकता था।
